निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों में संक्रमण मिलने के बाद अब जिले में जमातियों की तलाश चल रही है। खेकड़ा में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लोगों ने कईं घरों में अंजान लोगों के रहने की जानकारी दी थी।
पुलिस ने मकान मालिक से जमातियों की जानकारी ली, लेकिन मकान मालिक ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे का ताला खुलवाया। यहां जमाती आराम फरमाते हुए मिले। पुलिस ने इनका मेडिकल कराया है। जिले में अब तक लगभग २७५ जमाती मिल चुके हैं। इनमें नेपाल के अलावा देश के आठ राज्यों के जमाती शामिल हैं।
Loading...